Rajasthan CHO Result 2021 Out: राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राज्य स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर खाली पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ( सीएचओ ) के पदों को भरने के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवार राजस्थान सरकार चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर जाकर CHO परीक्षा का अंतिम परिणाम चेक कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार सीएचओ रिजल्ट 2021, राजथान सीएचओ कट ऑफ मार्क्स, एनटीपीएस और टीएसपी मेरिट सूची सीधे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।