8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DRDO में निकली Science Graduates की भर्तियां, हर महीने मिलेगी 80,000 रुपए तनख्वाह

DRDO recruitment 2018: भारत सरकार के DRDO विभाग ने साइंस और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 11 May 2018, 4:24 PM IST

Govt Jobs,jobs for 10th pass,bihar jobs,jobs in bihar,drdo

DRDO RAC recruitment 2018 for scientists

DRDO recruitment 2018: भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) विभाग ने साइंस और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों की कुल संख्या 41 है जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सबसे बड़ी बात इन भर्तियों के लिए उम्मीद्वारों का चयन गेट स्कोर तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार को गेट स्कोर के आधार पर 80% तथा पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर 20% वेटेज मिलेगा जिसके आधार पर ही उसका चयन होगा।

DRDO द्वारा निकाली गई Scientists की govt jobs के लिए आधिकारिक जानकारी निम्न प्रकार है-
पदों की कुल संख्या: 41
वैज्ञानिक 'बी' (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग) - 19
वैज्ञानिक 'बी' (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग) - 22
विभाग - DRDO

आयु सीमा
अनारक्षित श्रेणी - 28 साल
ओबीसी श्रेणी - 31 साल
एससी / एसटी - 31 साल

आवेदन शुल्क
अनारक्षित और ओबीसी श्रेणी - 100 रुपये
एससी / एसटी / दिव्यांग और महिला श्रेणी - शून्य

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 7 वें सीपीसी के स्तर 10 के तहत प्रति माह 80,000 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा।

पात्रता मापदंड
(1) वैज्ञानिक 'बी' (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग) के लिए - इच्छुक उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में प्रथम श्रेणी स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।
(2) वैज्ञानिक 'बी' (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग) - इच्छुक उम्मीदवार को कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में प्रथम श्रेणी स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री देश के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।

ऐसे करे आवेदन
सबसे पहले DRDO की आधिकारिक साइट https://rac.gov.in ओपन करें। इसके बाद यहां पर 'विशेषज्ञ पंजीकरण' पर क्लिक कर आवेदन पत्र को भरें। आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन फीस का पेमेंट कर सब्मिट पर क्लिक करें। आखिर में आप अपना फॉर्म डाउनलोड़ कर उसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें। यह रसीद आपके भविष्य में काम आएगी।