एच.एन.एल. भारतीय एवं अंर्तराष्ट्रीय बा.जार हेतु असाधारण गुणवत्तायुक्त न्यू.जप्रिण्ट का उत्पादन करती है, जो कि विश्व बा.जार में उत्कृष्ट के साथ तुलनीय है। 49,45 एवं 42 जी.एस.एम के न्यू.जप्रिण्ट के उत्पादन हेतु कंपनी के पास प्रति वर्ष 1,00,000 एम.टी. की प्रतिष्ठापित क्षमता है। एच.एन.एल. अपनी अद्यतन तकनीकी के साथ प्रचालन की अल्पावधि में एक ऐसी कंपनी के रूप में उभरी है जो वस्तुत समसामयिक है तथा जो आज देश के सभी प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही है।