19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जॉब्स

RRB JE CBT 2 Answer Key 2019 जारी, उत्तर कुंजी पर आपत्ति सही पाए जाने पर शुल्क होगा रिफंड: यहां देखें

RRB JE CBT 2 Answer Key 2019 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर द्वितीय चरण भर्ती परीक्षा की 'आंसर की' जारी कर दी है। आंसर शीट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbonlinereg.in पर उपलब्ध है।

Google source verification

RRB JE CBT 2 Answer Key 2019 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर द्वितीय चरण भर्ती परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी है। आंसर शीट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbonlinereg.in पर उपलब्ध है। किसी प्रश्न या गलत उत्तर पर आपत्ति भी नियत समय तक दर्ज करवा सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जेई परीक्षा स्टेज 2 की आंसर की गुरुवार 26 सितंबर, जारी की है। जो कैंडिडेड्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति 29 सितंबर 2019 तक दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट्स अपनी आंसर की 26 सितंबर से 29 सितंबर तक देख सकते हैं। एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट्स को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रति प्रश्न शुल्क के अलावा प्रति प्रश्न बैंक सर्विस चार्ज भी देना होगा। परीक्षार्थी द्वारा दर्ज आपत्ति सही पाए जाने पर कैंडिडेट को रुपये रिफंड हो जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 28 अगस्त से 1 सितंबर, 2019 तक जेई सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन किया था।