7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICAR-IIRR recruitment- सीनियर रिसर्च फेलो, जूनियर रिसर्च फेलो के 22 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ICAR-IIRR, हैदराबाद ने सीनियर रिसर्च फेलो, जूनियर रिसर्च फेलो के 22 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 22 Feb 2018, 7:42 PM IST

iirr

iirr

ICAR-IIRR, हैदराबाद ने सीनियर रिसर्च फेलो, जूनियर रिसर्च फेलो के 22 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ 12 से 17 मार्च एवं 21 मार्च 2018 को आयोजित किये जाने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

ICAR-IIRR, हैदराबाद में रिक्त पदों का विवरणः
कुल पद- 22 पद


सीनियर रिसर्च फेलो- 03 पद
जूनियर रिसर्च फेलो- 01 पद
यंग प्रोफेशनल I- 02 पद
यंग प्रोफेशनल II- 05 पद
फिल्ड/लैब असिस्टेंट- 01 पद
ऑफिस असिस्टेंट- 01 पद
टेक्निकल असिस्टेंट- 04 पद
प्रोजेक्ट असिस्टेंट/टेक्निकल असिस्टेंट- 01 पद
प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 02 पद
फिल्ड वर्कर/हेल्पर- 02 पद

ICAR-IIRR, हैदराबाद में शैक्षणिक योग्यता:
यंग प्रोफेशनल I- एग्रीकल्चर या लाइफ साइंस या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। अन्य पदों हेतु आवेदन के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

ICAR-IIRR, हैदराबाद में रिक्त पदों पर अावेदन के लिए आयु सीमा:
यंग प्रोफेशनल- 21 से 45 वर्ष

अन्य पदों के लिए- पुरुष के लिए अधिकतम 35 वर्ष एवं महिला के लिए 40 वर्ष


ICAR-IIRR में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ 12 से 17 मार्च एवं 21 मार्च 2018 को आयोजित किये जाने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

वॉक-इन-इंटरव्यूः
टेक्निकल असिस्टेंट- 12 मार्च (सोमवार), 8 बजे से
सीनियर रिसर्च फेलो- 13 मार्च, 8 बजे से
यंग प्रोफेशनल-I, ऑफिस असिस्टेंट, फिल्ड/लैब असिस्टेंट- 14 मार्च, 8 बजे से
प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 15 मार्च, 8 बजे से
जूनियर रिसर्च फेलो, फिल्ड वर्कर/हेल्पर- 16 मार्च, 8 बजे
यंग प्रोफेशनल-II- 17 एवं 21 मार्च, 8 बजे से

ICAR-IIRR recruitment notification 2018:

ICAR-IIRR, हैदराबाद ने सीनियर रिसर्च फेलो, जूनियर रिसर्च फेलो के 22 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एक स्वायत्तशासी संस्था है। रॉयल कमीशन की कृषि पर रिपोर्ट के अनुसरण में सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत और 16 जुलाई, 1929 को स्थापित इस सोसाइटी का पहले नाम इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च था। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का मुख्यालय नई दिल्ली स्थित है।