8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IITD Recruitment 2018 – प्रोजेक्ट एसोसिएट, रिसर्च एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 14 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

IITD Project Assistant Recruitment 2018, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी ( IIT ), दिल्ली ने प्रोजेक्ट एसोसिएट, रिसर्च एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट
2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Apr 08, 2018

iitd

IITD Project Assistant Recruitment 2018, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी ( IIT ), दिल्ली ने प्रोजेक्ट एसोसिएट, रिसर्च एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 14 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 23 अप्रैल 2018 का आयोजित होने वाले वाॅक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी ( IIT ), दिल्ली में रिक्त पदों का विवरणः

रिसर्च एसोसिएट, पद : 01
योग्यता : पीएचडी/एमडी/एमएस अथवा समकक्ष योग्यता हो। अथवा एमटेक की डिग्री के साथ रिसर्च के क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव हो।
वेतनतान : 36,000 रुपये प्रतिमाह के साथ 30 प्रतिशत एचआरए मिलेगा।

प्रोजेक्ट एसोसिएट, पद : 12
योग्यता : मान्तया प्राप्त संस्थान से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण बीटेक/एमएससी/एमसीए डिग्री होनी चाहिए।
वेतनमान : 27,500 से 44,000 रुपये प्रतिमाह के साथ 20 प्रतिशत एचआरए मिलेगा।

प्रोजेक्ट असिस्टेंट (एडमिन), पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के साथ सीनियर असिस्टेंट के तौर पर दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
वेतनमान : 22,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.iitd.ac.in/ पर लॉगइन करें।
- होमपेज पर दाई ओर कॅरियर ऑपर्चुनिटी सेक्शन में जाएं।
- यहां पर प्रोजेक्ट पोजीशन ऑप्शन को क्लिक करें। क्लिक करते ही नया वेबपेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर एडवर्टाइजमेंट नंबर IITD/IRD/073/2018 के आगे view ऑप्शन को क्लिक करें।
- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा।
- विज्ञापन को पूरा पढ़ें और दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हों।

यहां होगा इंटरव्यू :
रूम नंबर- 417, ब्लॉक -VI, सेंटर ऑफ एटमोस्फेरिक साइंस, आईआईटी दिल्ली , हौज खास, नई दिल्ली -110016

महत्वपूर्ण तिथि :

वॉक-इन-इंटरव्यू की निर्धारित तिथि : 23 अप्रैल 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : www.iitd.ac.in/

ज्यादा जानकारी यहां :
प्रोफेसर सरोज कांत मिश्रा

ई-मेल आईडी : climo@cas.iitd.ac.in

IIT Project Assistant Recruitment notification 2018:

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी ( IIT ), दिल्ली ने प्रोजेक्ट एसोसिएट, रिसर्च एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 14 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

बड़ी खबरें

View All

जॉब्स

शिक्षा

ट्रेंडिंग