8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAF Recruitment 2021: भारतीय वायुसेना में दसवीं और बारहवीं पास के लिए निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Indian Air Force Recruitment 2021: भारतीय वायुसेना (IAF) में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी आवेदन करने की अंतिम तिथि- 13 मार्च 2021 निर्धारित की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 11 Feb 2021, 11:38 PM IST

Indian Air Force Recruitment 2020

Indian Air Force Recruitment

Indian Air Force Recruitment 2021: भारतीय वायुसेना (IAF) ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी एयर कमांड के लिए सिविलयन के 255 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन माध्यम से ही किए जा सकते हैं। आवेदन का प्रारूप नोटिफिकेशन के साथ ही संलग्न है। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि- 13 मार्च 2021 निर्धारित की गई है।

Click Here For Official Notification

वेतनमान - भिन्न-भिन्न पदों के अनुसार वेतन में भी अंतर है. लेवल-1- 18000 रुपये महीना, लेवल-2-19900 रुपये, लेवल- 4- 25500 रुपये प्रति माह।

आयु सीमा - 18-25 वर्ष. आयु सीमा में ओबीसी को 03 साल, एससी/एसटी को 05 साल, दिव्यांग अभ्यर्थी को 10 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलाव विधवा, तलाकशुदा, न्यायिक तौर पर पति से अलग रह रही लेकिन इसके बाद विवाह न करने वाली महिला अभ्यर्थी 35 वर्ष की उम्र तक आवेदन कर सकती हैं। इस शर्त के साथ एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं की आयु सीमा 40 वर्ष तक है।

Read More: भारतीय नौसेना में नाविक के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास जल्द करें अप्लाई

Read More: शिक्षक के 1894 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी से होगी शुरू, जानिए पूरी डिटेल्स

पात्रता
-मल्टी टास्किंग स्टाफ, हाउस कीपिंग स्टाफ, मेस स्टाफ - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या इसके समकक्ष।
-एलडीसी, क्लर्क हिंदी टाइपिस्ट - 12वीं पास होने के साथ अंग्रेजी में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड मैन्युअल टाइपराइटर पर और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट।
-स्टेनोग्राफर ग्रेड-II/स्टोर सुपरिंटेंडेंट- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
-स्टोर कीपर - 12वीं पास होना चाहिए।
-लाउंड्रीमैन, आया, वार्ड सखियां - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
-कारपेंटर, पेंटर- 10वीं पास होने के साथ कारपेंटरिंग और पेंटिंग के ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट
-वुल्कैनाइजर- 10वीं पास होना चाहिए।
-सिविलयन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) 10वीं पास होन के साथ लाइट व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस. दो साल वाहन चलाने का अनुभव।
-फायर मैन- 10वीं पास होने के साथ स्टेट फायर सर्विस से फायर फाइटिंग ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट।

Read More: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू

Read More: यूपीएससी ने ज्वाइंट सेक्रेटरी और डायरेक्टर के पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें अप्लाई