MPPSC MO Recruitment 2021: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती राज्य के परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग में रिक्त पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2021 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर जाएं।