8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OPSC Recruitment 2021: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

OPSC Assistant Professor Recruitment 2021: असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 9 Feb 2021, 2:47 PM IST

jobs.jpg

OPSC Assistant Professor Recruitment 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी। विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 504 पदों पर यह भर्ती अधिसूचना 8 फरवरी को जारी की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, opsc.gov.in पर उलब्ध नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक खबर में भी दिया गया है।

Click Here For Official Notification

Click Here For More information

महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि - 8 फरवरी 2021
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 15 फरवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 14 मार्च 2021
रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि - 22 मार्च 2021

Read More: विभिन्न पदों के लिए निकली कुल 541 रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

पात्रता मानदंड
यूजीसी के नियमों के मुताबिक सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदक का सम्बन्धित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी डिग्री उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार ने सम्बन्धित विषय में यूजीसी नेट या ओडिशा राज्य पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो। जो उम्मीदवार 11 जुलाई 2009 से पहले पीएचडी कर चुके हैं, वे बिना पात्रता परीक्षा पास किए भी आवेदन के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Read More: असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य के पदों पर निकली भर्तियां, जानिए पूरी डिटेल्स

आयु सीमा
आवेदक की न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2021 को 21 वर्ष होनी चाहिए।
Maximum age limit- No Limit

रिक्तियों का विवरण
कुल रिक्तियां - 504
विषयवार रिक्तियों की संख्या के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Read More: प्रोजेक्ट टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, ऐसे करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया
यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक विषय के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। जब रिक्त पदों की संख्या दो से अधिक हो तो पांच गुणा कैंडिडेट्स को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन विषयों के लिए केवल एक या दो रिक्तियां हैं, वहां साक्षात्कार के लिए दस उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयन केवल साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रूपए का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क रिफंडेबल नहीं होगा। ओडिसा राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।