
Indian Navy Recruitment 2023
Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी नौकरी चाहने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) में भर्ती शुरू हो गयी है। भारतीय नौसेना ने कैंडिडेट के लिए नेवी चार्जमैन 372 पदों पर सीधी भर्ती हेतु नोटिफिकेशन अपने ऑफिशियल वेबसाइट joinindainnavy.gov.in पर जारी कर चुका है। इस भरी के लिए कैंडिडेट्स 15 मई, आज से अप्लाई कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 मई 2023 है। इंडियन नेवी चार्जमैन भर्ती 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यार्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। इसके पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बंधित ट्रेड से डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक हैं |
इंडियन नेवी चार्जमैन भर्ती 2023 के लिए अप्लाई डेट्स ?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: 15 मई 2023
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख: 29 मई 2023
इंडियन नेवी चार्जमैन भर्ती 2023 के लिए आयु -सीमा ?
आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गयी हैं। आवेदक की अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
इंडियन नेवी चार्जमैन भर्ती 2023 ऐसे होगा चयन ?
इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा में सभी प्रश्न 100 अंकों के बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस आदि से सवाल पूछे जाएंगे।
यह भी पढ़ें- MPBSE Result 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 8वीं में 76.09% और 5वीं में 82.27% स्टूडेंट्स पास
इंडियन नेवी चार्जमैन भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटjoinindainnavy.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद यहां दिए गए रिक्रूटमेंट/करियर लिंक पर क्लिक करें।
3. आवेदन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
4. इस आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को आपको सही सही भरना होगा |
5. उसके बाद इसमें मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा |
6. इसके बाद अपनी केटेगरी के अनुसार इसमें आवेदन शुल्क जमा कर इस आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना होगा |
7. अंत में प्राप्त रसीद का प्रिंट आउट निकाल कर इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं |
यह भी पढ़ें- MPBSE Result 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 8वीं में 76.09% और 5वीं में 82.27% स्टूडेंट्स पास
Published on:
15 May 2023 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
