महिलाओं को विधि, शिक्षा और नेवल कंस्ट्रक्शन जैसी शाखाओं में स्थाीय कमीशन दिया जा रहा है। उन्हें पायलट के तौर पर शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) दिया जाता है। सूत्रों ने बताया कि कमांडरों के सम्मेलन में एक और महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि चेयरमैन चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी भविष्य में तीनों सेनाओं के कमांडरों के सभी सम्मेलनों में शामिल होंगे। सम्मेलन में अंडमान निकोबार एकीकृत कमान पर विशेष ध्यान दिए जाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।