30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

म्यांमार में जाॅब का सुनहरा मौका, इरकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर ने निकाली वैकेंसी, करें आवेदन

इरकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विस लिमिटेड (Ircon ICL) ने सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट इंजीनियर,डिप्टी प्रोजेक्ट इंजीनियर व अन्य के 19 रिक्त पदो
2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Dec 20, 2017

ircon

इरकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विस लिमिटेड (Ircon ICL) ने सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट इंजीनियर,डिप्टी प्रोजेक्ट इंजीनियर व अन्य के 19 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 31 दिसम्बर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। ये नियुक्तियां म्यांमार प्रोजेक्ट के लिए अस्थाई तौर पर होंगी।

Ircon ICL में रिक्त पदों का विवरणः

सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/ सिविल (ब्रिज /हाईवे), पद : 06
योग्यता : 60 प्रतिशत अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हो। कार्यक्षेत्र में काम करने का अनुभव हो।
आयुसीमा : उम्मीदवार का जन्म 01 नवंबर 1967 के बाद हुआ हो।


प्रोजेक्ट इंजीनियर/ सिविल (मैटेरियल कंस्ट्रक्शन), पद : 05
योग्यता : 60 प्रतिशत अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हो। इसके साथ कार्यक्षेत्र में अनुभव हो।
आयुसीमा : उम्मीदवार 01 नंबर 1972 के बाद जन्मा हो।


डिप्टी प्रोजेक्ट इंजीनियर (सिविल), पद : 03
योग्यता : 60 प्रतिशत अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की हो। एमटेक वाले उम्मीदवार को तरजीह दी जाएगी। निर्माण कार्य में नौ साल का अनुभव हो। सर्वे क्वालीटि कंट्रोल का अनुभव हो।
आयुसीमा : उम्मीदवार एक नवंबर 1977 के बाद जन्मा हो।

असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर (सिविल), पद : 05
योग्यता : 60 प्रतिशत अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हो। एमटेक को वरीयता दी जाएगी। । निर्माण कार्य में तीन साल का अनुभव हो। सर्वे क्वालीटि कंट्रोल पर काम किया हो।
आयुसीमा : एक नवंबर 1982 के बाद जन्म लिया हो।

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

जरूरी सूचना : उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियामानुसार छूट दी जाएगी।
-उम्मीदवार को शुरुआती स्तर पर एक साल अस्थाई तौर पर काम करना होगा। इसके बाद परफॉर्मेंस के अनुसार इसकी समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।
- चयनीत उम्मीदवार को नियुक्ति से पहले हेल्थ चेकअप भी कराना होगा। उम्मीदवार की सेहत बेहतर होनी चाहिए तथा उसे नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या नहीं होनी चाहिए।
-उम्मीदवार के पास वैध पासपोर्ट होना जरूरी है।


आवेदन प्रक्रियाः
- उम्मीदवार वेबसाइट www.irconisl.com पर जाएं और सबसे ऊपर वैकेंसी के ऑप्शन पर जाएं।
- यहां पीडीएफ फाइलें होंगी। इसमें सबसे पहली फाइल को खोलकर विज्ञापन को पढ़ लें।
- उम्मीदवार को सबसे पहले ए4 साइज के पेज पर दिए गए फॉर्मेट के आधार पर अपना आवेदन टाइप करा लेना चाहिए।
- आवेदन का फॉर्मेट विज्ञापन के साथ संग्लित होगा। इसी के अनुसार सभी जानकारियों को भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ में संग्लित करके इसे उपरोक्त पते पर भेज दें।


पता : चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर इकॉर्न इंफास्ट्रक्चर एंड सर्विस लिमिटेड,सी-4 डिस्ट्रिक्ट सेंटर, साकेत, नई दिल्ली
आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज
-आयु के प्रमाणपत्र के लिए दसवीं का सर्टिफिकेट
- प्रोफेशनल डिग्री के साथ मार्कशीट हो।
- जाती प्रमाण पत्र हो।
- वैध पासपोर्ट हो।

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31-12-2017

Ircon ICL Recruitment Notification 2017:

इरकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विस लिमिटेड (Ircon ICL) में सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट इंजीनियर,डिप्टी प्रोजेक्ट इंजीनियर व अन्य के 19 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना यहां क्लिक करें।

बड़ी खबरें

View All

जॉब्स

शिक्षा

ट्रेंडिंग