29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर नगर निगम सफाईकर्मी भर्ती 2018 में यथास्थिति, नहीं होगी रद्द

हाईकोर्ट ने नगर निगम सफाईकर्मी भर्ती 2018 में यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jul 05, 2018

Jaipur Nagar Nigam

जयपुर नगर निगम सफाईकर्मी भर्ती 2018 में यथास्थिति, नहीं होगी रद्द

हाईकोर्ट ने जयपुर नगर निगम सफाईकर्मी भर्ती 2018 में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही इस मामले में प्रमुख स्वायत्त सचिव व निदेशक सहित नगर निगम जयपुर से भी जवाब मांगा है। यह अंतरिम आदेश न्यायाधीश वीएस सिराधना ने दशरथ व अन्य की याचिका पर दिया। इस याचिका में कहा गया कि प्रार्थी 2012 की भर्ती में चयनित हुए थे लेकिन उन्हें तब नियुक्ति नहीं दी गई। इसके बाद विभाग ने 14 अक्टूबर 2013 को भर्ती को स्थगित कर दिया। इसके बाद विभाग ने 11 अप्रैल 2018 को आदेश निकाला की जिन्हें नियुक्ति नहीं मिली, उन्हें नियुक्ति दें, लेकिन 13 अप्रैल 2018 को ही विभाग ने 25 मई 2012 को निकाली भर्ती को वापस ले लिया और उसके बाकी पदों को नई 2018 की भर्ती में शामिल कर लिया। प्राथियों ने इसी को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि पुरानी भर्ती के पदों को नई भर्ती में शामिल करना गलत है जिस वजह से नई भर्ती 2018 को रद्द कर उन्हें नियुक्तियां दी जाए।


कुल 21136 पदों की भर्ती
राजस्थान म्युनिसिपल कॉपोरेशन की ओर से सफाईकर्मी भर्ती 2018 (RMCD Sweeper Recruitment निकाली गई है। यह भी कुल 21136 पदों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के तहत राजस्थान नगर निकायों में सफाईकर्मियों की नियुक्तियां की जा रही है। इस भर्ती के लिए प्रदेशभर से 1.90 लाख लोगों ने आवेदन किया है। इस भर्ती में अकेले जयपुर नगर निगम में सफाईकर्मियों के 4961 पदों को भरा जा रहा है जिनके लिए 32050 आवेदन किए गए हैं।


इन पांच नगर निगमों में है ज्यादा पद
इस भर्ती में सबसे ज्यादा पदों की संख्या जयपुर नगर निगम की है जहां 4961 सफाईकर्मी भर्ती किए जा रहे हैं। इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा पदों वाला नगर निकाय जोधपुर नगर निगम है जहां पर 2075 सफाईकर्मी, तीसरा कोटा नगर निगम है जहां 1821, चौथा उदयपुर नगर निगम है जहां 1174 और पांचवां अजमेर नगर निगम है जहां 1115 सफाईकर्मियों की भर्ती की जा रही है।