29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर नगर निगम में 4961 सफाईकर्मियों की भर्ती, जानिए ये महत्वपूर्ण बातें

राजस्थान म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के तहत राज्य के प्रत्येक नगर निगम और नगर निकायों में सफाईकर्मियों की भर्ती की जा रही है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

May 16, 2018

Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2018

राजस्थान म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के तहत राज्य के प्रत्येक नगर निगम और नगर निकायों में सफाईकर्मियों की भर्ती की जा रही है। Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2018 के लिए विज्ञापन और अधीसूचना 13 अप्रैल 2018 को जारी किया गया था। इस भर्ती के राजस्थान के लगभग सभी जिलों में 21,136 सफाई कर्मियों की भर्ती की जा रही है। इनमें से जयपुर नगर निगम में सबसे बड़ी भर्ती की जा रही है।


जयपुर नगर निगम भर्ती 2018
जयपुर नगर निगम भर्ती 2018 यानी Jaipur Municipal Corporation Recruitment 2018 के तहत 4961 सफाईकर्मियों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई 2018 रखी गई थी। ऐसे में सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए अंतिम दिन 32,300 आवेदन किए गए। जयपुर समेत राजस्थान के 184 नगरीय निकायों में 21,136 सफाई कर्मचारी भर्ती की जा रही है। इसमें सबसे अधिक 4,961 पदों पर जयपुर नगर निगम में भर्ती की जा रही है।

खुशखबरी! RPSC RAS RTS Recruitment 2018 की तारीख बढ़ी, अब 31 मई तक करें अप्लाई

बड़ी भर्ती वाले नगर निकाय
इस भर्ती में सबसे ज्यादा पदों की संख्या जयपुर नगर निगम की है जहां 4961 सफाईकर्मी भर्ती किए जा रहे हैं। इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा पदों वाला नगर निकाय जोधपुर नगर निगम है जहां पर 2075 सफाईकर्मी, तीसरा कोटा नगर निगम है जहां 1821, चौथा उदयपुर नगर निगम है जहां 1174 और पांचवां अजमेर नगर निगम है जहां 1115 सफाईकर्मियों की भर्ती की जा रही है।

अहर्ताएं—
— आवेदनकर्ता राजस्थान राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
— सफाई करने का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
— न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधितम 35 वर्ष, नियमानुसार छूट

चयन प्रक्रिया—
— आवेदनकर्ताओं के प्रमाण पत्रों की जांच करने के बाद लॉटरी के जरिए चयन किया जाएगा और नियुक्ति दी जाएगी।

वेतन—
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को दो साल तक परिवीक्षा काल में रखा जाएगा तथा इस समयावधि के दौरान राज्य सरकार द्वारा फिक्स वेतन दिया जाएगा। परिवीक्षा अवधि 1 वर्ष तक कार्य संतोष जनक नहीं होने पर बढ़ाई जा सकेगी अथवा सेवा से पृथक भी किया जा सकेगा।