11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KVS Admit Card released: केंद्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां देखें जरूरी जानकारी

KVS Admit Card: जो उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे है वे जल्दी से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड द्वोणलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने लॉगिन जानकारी की आवश्यकता होगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर जा कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

2 min read
Google source verification
kvs_admit_card_1.jpg

KVS Admit Card released 2022-23

KVS Admit Card released 2022-23: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उनके लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। जो उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे है वे जल्दी से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड द्वोणलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने लॉगिन जानकारी की आवश्यकता होगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर जा कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप को बता दे कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने PGT, हिंदी ट्रांसलेटर, प्राइमरी टीचर और नॉन टीचिंग पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी किये है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती परीक्षा के माध्यम से TGT, PGT सहित अन्य पदों को मिलाकर कुल 6,990 पदों को भरा जाना है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

1. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
2. यहां होम पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट रिक्रूटमेंट पोस्ट लिंक के लिए KVS एडमिट कार्ड 2022 पर क्लिक करें।
3. यहां लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
5. एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक सुरक्षित प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें -SSC CHSL 2023: टियर 1 एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड, देखें एग्जाम डेट


केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड इन पदों के लिए हुए है जारी -

आपको बता दे की केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जो प्रवेश पत्र जारी किये है वे पीजीटी, हिंदी ट्रांसलेटर, प्राइमरी टीचर और नॉन-टीचिंग पोस्ट के लिए जारी किये गए है। इन सभी के लिए वेबसाइट पर अलग-अलग डायरेक्ट लिंक दिया हुआ है, तो आपने जिस भी पद के लिए आवेदन किया हुआ है या जिस पद के लिए एग्जाम देने जा रहे है उसी के अनुसार अपना एडमिट कार्ड निकल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 500 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करने से पहले जानें जरूरी योग्यता