8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Post Office GDS Recruitment 2021: जीडीएस के हजारों पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

Maharashtra Post Office GDS Recruitment 2021: इंडिया पोस्ट महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल ने ग्रामीण डाक सेवक के 2428 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तारीख 26 मई 2021 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 27 Apr 2021, 4:09 PM IST

gds recruitment 2021

Maharashtra Post Office GDS Recruitment 2021: भारतीय डाक सेवा महाराष्ट्र पोस्ट ऑफिस ने ग्रामीण डाक सेवक के 2428 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल भर्ती 2021 के तहत निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। महाराष्ट्र जीडीएस आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 है। योग्य अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://indiapost.gov.in or https://appost.in/gdsonline पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

पंजीकरण और शुल्क भुगतान की शुरुआती तारीख 27 अप्रैल 2021

पंजीकरण और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 26 मई 2021

Read More: UPSC ESE Application 2021: ईएसई के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज, फटाफट करें अप्लाई

पदों का विवरण

ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 2428 पद। इनमें यूआर 105, ईडब्ल्यूएस 246, ओबीसी 565, पीडब्ल्यूडी 10, 23 पीडब्ल्यूडीसी, 29 पीडब्ल्यूडीडीई 15, एससी 191 एसटी के लिए 244 पद आरक्षित हैं। ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक के कुल रिक्त पद 2428 हैं। ये सभी पद औरंगाबाद, बीड, भुसावल, धुले, जलगांव, नांदेड़, उस्मानाबाद, फरभनी, गोवा, कोल्हापुर, रत्नागिरी, सांगली, सिंधुदुर्ग, मुंबई ईस्ट, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई साउथ, अकोला, अमरावती, बुलदाना, चंद्रपुर, नागपुर सिटी, नागपुर टॉफसिल, वर्धा, येओतमल, मालेगांव, नाशिक, नवी मुंबई, पालघर, रायगढ़, ठाणे, अहमदनगर, पंढरपुर, पुणे सिटी वेस्ट, पुणे सिटी ईस्ट, पुणे मोफुसिल, सतारा, श्रीरामपुर और सोलापुर पोस्ट ऑफिस से जुड़े हैं।

शैक्षिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान और बोर्ड दसवीं पास होना जरूरी। बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में होना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में नियमानुसान छूट का प्रावधान।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर नियमानुसार ऑटोमैटिक मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीद आधिकारिक वेबसाइट https://indiapost.gov.in or https://appost.in/gdsonline पर जाकर 26 मई से पहले आवेदन कर सकते हैं।

Read More : Kirkee Cantonment Board Recruitment 2021: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Web Title: maharashtra postal circle gds recruitment 2021 notification