Kirkee Cantonment Board Recruitment 2021: खड़की कैंटोनमेंट बोर्ड पुणे ने जूनियर क्लर्क, जूनियर इंजीनियर और सेनेटरी इंस्पेक्टर के खाली पड़ें नौ पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से किर्की कैंटोनमेंट बोर्ड ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र व्यक्ति खड़की छावनी बोर्ड पुणे की आधिकारिक वेबसाइट kirkee.cantt.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने की बात यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई 2021 है। भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित खड़की छावनी बोर्ड पुणे ने सीधी भर्ती के आधार पर इन पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार व भारतीय नागरिक विज्ञापन की तिथि के 30 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।