8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC Recruitment 2021 : प्रिंसिपल के सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित, पढ़ें पूरी डिटेल

UPSC Recruitment 2021 : कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से जारी बढ़ोतरी को देखते हुए संघ लोक सेवा आयोग ने प्रिंसिपल के सैकड़ों पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का फैसला लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 26 Apr 2021, 2:10 PM IST

upsc recruitment 2021

UPSC Recruitment 2021 : भारत में कोरेना की दूसरी लहर से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए संघ लोक सेवा आयोग ( Union Public Service Commission ) ने प्रिंसिपल के सैकड़ों पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया को आगे के लिए टाल दिया है। दो दिन पहले यूपीएससी ने दिल्ली सरकार शिक्षा विभाग के तहत संचालित स्कूलों में खाली 363 प्रिंसिपलों के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की थी। उसके बाद से आवेदन की प्रक्रिया जारी थी, लेकिन सोमवार को इस भर्ती प्रक्रिया को कोरोना के चलते यूपीएससी आगामी आदेश जारी होने तक के लिए स्थगित कर दिया है।

यूपीएससी ( UPSC ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार के कारण पैदा हुईं परिस्थितियों के कारण रोजगार समाचार में 24 अप्रैल को प्रकाशित विज्ञापन संख्या 07/2021 वैकेंसी नंबर 21040701324 को स्थगित किया जाता है। अब इसे बाद में प्रकाशित किया जाएगा। यूपीएससी भर्ती 2021 के तहत दिल्ली सरकार शिक्षा विभाग में खाली 363 प्रिंसिपल के पदों पर वैकेंसी निकाली थी। इनमें पुरष के लिए 208 पद और महिलाओं के लिए 155 पद निर्धारित थे। एससी के लिए 57, एसटी के लिए 26 और ओबीसी के लिए 106 पद खाली पद शामिल थे।

नए सिरे से जारी होगा रिवाइज्ड शेड्यूल

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने कोरोना के चलते आज से से शुरू होने जा रहे सिविल सेवा परीक्षा 2020 के इंटरव्यू को भी स्थगित कर दिया था। इसके अलावा 9 मई, 2021 को होने जा रही ईपीएफओ इंफोर्समेंट ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती परीक्षा को भी टाल दिया गया है। यूपीएससी ने बताया है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इंटरव्यू और भर्ती परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं है। आयोग ने 20 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच होने वाले आईईएस, आईएसएस परीक्षा 2020, इंडियन इकोनॉमिक सर्विस, इंडियन स्टैटिस्किल सर्विस एग्जामनेशन 2020 को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था। अब नए सिरे से भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू का रिवाइज्ड शेड्यूल यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Web Title: UPSC Recruitment 2021 For 363 Principal Post Postponed