5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP PSC recruitment – मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट डायरेक्टर के 12 पदों पर भर्ती निकाली, करें आवेदन

MPPSC Assistant Director recruitment 2018, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) ने असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग) के 12 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Mar 08, 2018

mppsc

MPPSC Assistant Director recruitment 2018, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) ने असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग) के 12 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 अप्रैल 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः

असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग), पद : 12 (अनारक्षित : 07)

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्लानिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। या टाउन प्लानिंग/रीजनल प्लानिंग/ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन/लैंडस्केप आर्किटेक्चर/अर्बन डिजाइन/हाउसिंग/इनवायरन्मेंट प्लानिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हो।

वेतनमान : 15,600 रुपये से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 5400 रुपये।

आयुसीमाः
- मध्य प्रदेश के मूल निवासियों न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष। मध्य प्रदेश की महिला आवेदकों के लिए 45 वर्ष।
- अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम 28 वर्ष।
- आयुसीमा का निर्धारण 01 जनवरी 2019 के आधार पर किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने पर लिखित परीक्षा का आयोजन भी किया जा सकता है।

आवेदन शुल्कः
- 500 रुपये। मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए 250 रुपये।
- इसके अलावा 40 रुपये का पोर्टल शुल्क भी देना होगा।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट (www.mppsc.com) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर बाईं तरफ एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको Recruitment Advertisement For Assistant Director (planning) (Adv. No./01/2018/01-03-2018) Dated 01-03-2018 लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें। इस तरह पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
- अब होमपेज पर वापस आएं और दाईं तरफ मौजूद ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां संबंधित पद का लिंक दिखाई देगा। इसके सामने मौजूद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। अब निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

खास तारीखेंः
- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी : 15 मार्च 2018
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 14 अप्रैल 2018
- ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार करने की अंतिम तारीख : 16 अप्रैल 2018

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 0755-4019400
वेबसाइट : www.mppsc.com, www.mppsc.nic.in

MPPSC Assistant Director recruitment notification 2018:

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) ने असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग) के 12 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।