27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MPSC Recruitment 2018 – सहायक वन संरक्षक व फॉरेस्ट रेंजर के 26 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

MPSC Recruitment 2018, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ( MPSC ) ने सहायक वन संरक्षक व फॉरेस्ट रेंजर के 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 25 Mar 2018, 3:11 PM IST

mpsc

MPSC Recruitment 2018, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ( MPSC ) ने सहायक वन संरक्षक व फॉरेस्ट रेंजर के 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 4 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ( MPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः

सहायक वन संरक्षक, पदः 05

वेतनमानः 9,300-34,800 रुपये (ग्रेड पे 5000 रुपये)

उम्र सीमाः 18 से 38 साल।

फॉरेस्ट रेंजर, पदः 21

वेतनमानः 9,300-34,800 रुपये (ग्रेड पे 4,400 रुपये)

उम्र सीमाः 21 से 38 साल।

योग्यताः वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र,वन शास्त्र, भूशास्त्र, भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी,प्राणिशास्त्र या उद्यान विद्या में स्नातक होना चाहिए।
योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखें।

चयन प्रक्रियाः

उम्मीदवारों का चयन एमपीएससी वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2018 के आधार पर होगा।
परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखें।

आवेदन शुल्कः

सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 374 रुपये। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 274 रुपये।
आवेदन शुल्क एसबीआई के चालान के जरिये ऑनलाइन डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिये देना है।


आवेदन प्रक्रियाः
- उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर www.mpsc.gov.in या https:// .mahampsc.mahaonline.gov.in लॉग इन करें
वेबसाइट के होम पेज पर दांई ओर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट सेक्सन के तहत एडवर्टिजमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने पर विभिन्न तरह की नियुक्तियों से जुड़ा एक अलग पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद यहां वनसरंक्षक एवं फॉरेस्ट रेंजर के लिंक पर क्लिक करके संबंधित विज्ञापन को पढ़ कर अपनी योग्यता जांच लें।
- योग्यता जांचने के बाद वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के विकल्प के जरिये निर्देश के अनुसार उसे भरें।
- जब तक शुल्क का भुगतान नहीं होगा तब तक आवेदन भरा हुआ नहीं माना जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन में ही शुल्क भुगतान का विकल्प दिया गया है।
- शुल्क भुगतान का विकल्प चुनकर पेमेंट नाऊ के जरिये अपनी श्रेणी के मुताबिक शुल्क का भुगतान करें।
- शुल्क भुगतान के बाद यह जरूर चेक कर लें कि पेमेंट सक्सेस का मैसेज आया या नहीं।
- इंटरनेट या किसी अन्य वजह से पेमेंट सक्सेस नहीं होता है तो दोबारा प्रयास करना होगा।
- बैंक चालान के जरिये शुल्क भुगतान करना चाहते हैं तो उसका विकल्प चुनें और चालान भरें।
- चालान भरने के बाद उसे एसबीआई की किसी भी शाखा में जमा करना होगा।
- बैंक चालान ऑनलाइन आवेदन के दो दिन बाद तक जमा किया जा सकता है।
- ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।


अंतिम तिथिः 4 अप्रैल

आवेदन शुल्कः सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 374 रुपये। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 274 रुपये।

वेबसाइटः www.mpsc.gov.in और https:// .mahampsc.mahaonline.gov.in

MPSC Recruitment notification 2018 -

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ( MPSC ) ने सहायक वन संरक्षक व फॉरेस्ट रेंजर के 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।