26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NALCO में जूनियर मैनेजर व अन्य पदों पर भर्ती, करें आवेदन

नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड ( NALCO ) ने जूनियर मैनेजनर व अन्य के 22 रिक्त पदों पर भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 5 Aug 2018, 6:58 PM IST

nalco

NALCO में जूनियर मैनेजर व अन्य पदों पर भर्ती, करें आवेदन

नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड ( NALCO ) ने जूनियर मैनेजर व अन्य के 22 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 23 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रिंट के साथ जरूरी दस्तावेज 30 अगस्त तक डाक से भेजना है।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड ( NALCO ) में रिक्त पदाें का विवरणः
एचआरडी एंड एडमिनिस्ट्रेशन
जूनियर मैनेजर, कुल पदः 04
योग्यता: किसी भी विषय में बैचलर डिग्री के साथ पर्सनल मैनेजमेंट/एचआरएम/इंडस्ट्रियल रिलेशन/सोशल वर्क में एमबीए/पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।
उपरोक्त योग्यता के साथ संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव होना चाहिए।
वेतनमानः 60,000 1,80,000 रुपये।
उम्र सीमाः अधिकतम 44 वर्ष।

राजभाषा विभाग
जूनियर मैनेजर, कुल पदः 02
योग्यताः हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी से हिन्दी और हिन्दी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करने की योग्यता होनी चाहिए।
उपरोक्त योग्यता के साथ संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव होना चाहिए।
वेतनमानः 60,000 1,80,000 रुपये।
उम्र सीमाः अधिकतम 44 वर्ष।

असिस्टेंट मैनेजर, कुल पदः 02
योग्यताः हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी से हिन्दी और हिन्दी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करने की योग्यता होनी चाहिए।
उपरोक्त योग्यता के साथ संबंधित क्षेत्र में चार साल का अनुभव होना चाहिए।
वेतनमानः 70,000-2,00000 रुपये।
उम्र सीमाः अधिकतम 44 वर्ष।

मेडिकल सर्विस/डॉक्टर
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर, कुल पदः 02
योग्यताः उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। हॉस्पिटल मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
उपरोक्त योग्यता के साथ सरकारी या निजी हॉस्पिटल में चार साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।

स्पेशिएलिस्ट, कुल पदः 12
मेडिसिन,पद: 02
सर्जरी,पद: 01
ऑर्थोपीडिक्स,पद: 01
पीडियाट्रिक्स,पद: 02
ओप्थॉल्मोलॉजी, पद: 01
रेडियोलॉजी,पद: 01
पैथोलॉजी, पदः 02
डर्मेटोलॉजी, पद: 01
एनेस्थीसिया, पद: 01

योग्यताः एमबीबीएस के साथ संबंधित स्पेशिएलिटी में एमडी/एमएस की डिग्री होनी चाहिए।
उपरोक्त योग्यता के साथ संबंधित क्षेत्र में पदों के ग्रेड के अनुसार 10 साल तक का अनुभव होना चाहिए।
वेतनमानः 70,000-2,40,000 रुपये तक।
उम्र सीमाः अधिकतम 44 वर्ष।

चयन प्रक्रियाः पदों के अनुसार लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रियाः
सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट http://www.nalcoindia.com/ पर लॉग इन करें।
इसके बाद वेबसाइट के होम पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
यहां क्लिक करने पर एक अलग पेज खुल जाएगा जहां रिक्रूटमेंट ऑफ एग्जिक्यूटिव एंड डॉक्टर्स का लिंक दिया गया है।
इस लिंक के नीचे एडवर्टाइजमेंट और ऑनलाइन एप्लिकेशन का विकल्प दिया गया है।
एडवर्टाइजमेंट पर क्लिक करने पर भर्तियों से जुड़ा विज्ञापन खुल जाएगा जिसको पढ़कर अपनी योग्यता जांच लें।
योग्यता जांचने के बाद ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करें जिसके बाद एक अलग पेज खुल जाएगा जिसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।
रजिस्ट्रेशन के बाद आईडी और पासवर्ड मिलेगी जिसके जरिये दोबारा लॉग इन करके दिए गए निर्देश के अनुसार फॉर्म भरना है।
आवेदन पत्र अंतिम रूप से भरने और सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट संबधित दस्तावेज के साथ संस्थान को भेजना है।

यहां भेजें आवेदनः
एचआरडी डिपार्टमेंट, नालको
नालको भवन, पी/1 नयापल्ली
भुबनेश्वर, 751013, ओडीसा

NALCO में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।