7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र में रिसर्च एसोसिएट और रिसर्च फेलो के 10 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने रिसर्च एसोसिएट और रिसर्च फेलो के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 2 Mar 2018, 7:30 PM IST

RF recruitment

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने रिसर्च एसोसिएट और रिसर्च फेलो के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 6 मार्च 2018 तक डाक द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद् में रिक्त पदों का विवरणः

रिसर्च एसोसिएट, पद : 05
रिसर्च फेलो, पद : 05

योग्यताः
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से जियोलॉजी/ जियोफिजिक्स/ सिस्मोलॉजी/ फिजिक्स/ कंप्यूटर में मास्टर डिग्री हो। या
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन/ कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई या बीटेक डिग्री हो।

अनुभव :

रिसर्च एसोसिएट पद के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट में साइंस बैकग्राउंड वालों के लिए दो साल और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वालों के लिए तीन साल का अनुभव अनिवार्य है।

अधिकतम आयुः
- रिसर्च एसोसिएट पद के लिए 27 वर्ष।
- रिसर्च फेलो पद के लिए 35 वर्ष।

मासिक वेतनः
- रिसर्च एसोसिएट पद के लिए 36,000 रुपये।
- रिसर्च फेलो पद के लिए 25,000 रुपये।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट www.moes.gov.in पर लॉगइन करें। यहां बाईं तरफ आपको ‘रिक्रूटमेंट्स’ लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया वेबपेज खुलेगा। यहां Vacancies सेक्शन में जाएं।
- इसके तहत मौजूद Recruitment of 5-RA & 5-RF purely on temporary basis for NPEP under NCS लिंक पर क्लिक करें।
- फिर Recruitment of 5-RA & 5-RF purely on temporary basis for NPEP under.. लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- इस विज्ञापन के साथ आवेदन फॉर्म का प्रारूप संलग्न है। इसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल लें।
- अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। साथ ही दाईं तरफ दिए गए निर्धारित स्थान पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
- फिर भरे हुए इस आवेदन को जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ अटैच करें।
- अब इन सभी को एक लिफाफे में डालें और डाक से तय पते पर भेज दें।
- जिस लिफाफे में आवेदन डालकर भेजें, उसके ऊपर APPLICATION FOR THE POST OF RESEARCH ASSOCIATES/ RESEARCH FELLOWS जरूर लिखें।

आवेदन भेजने का पताः
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (रूम नंबर. 402) नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी, मौसम भवन कॉम्प्लेक्स, लोदी रोड, नई दिल्ली - 110003

आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तारीख : 6 मार्च 2018

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 011- 43824348

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने रिसर्च एसोसिएट और रिसर्च फेलो के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।