2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET Result 2021 : नीट यूजी का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, इस लिंक से करे चेक

NEET Result 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही राष्ट्रिय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2021) के नतीजे जारी करेगी। इस साल, NEET 2021 परीक्षा...  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 29 Oct 2021, 3:51 PM IST

NEET Result 2021

NEET Result 2021

NEET Result 2021 LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट से रास्ता साफ होने के बाद अब राट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2021) के नतीजे आज किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। नीट 2021 के परिणाम और फाइनल आंसर की एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किये जायेंगें। 12 सितंबर को ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की गई परीक्षा में 16 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे जिन्हें अब अपने रिजल्ट को देखने का बेसब्री से इंतजार है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के द्वारा की गई नई पहल के साथ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत इस बार छात्रों को 13 भाषाओं में परीक्षा देने की सुविधा प्रदान की गई थी जिसमें अधिकांश भारतीय भाषाएं हैं। नीट परीक्षा जिन 13 भाषाओं में आयोजित की गई उनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू शामिल हैं।

Read More-: MP Police Constable Exam 2021 : जल्द जारी हो सकती है कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथि,पढ़ें पूरी डिटेल्स

यहां देख पाएंगे रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ली गई नीट परीक्षा के परिणाम उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते है। इसी वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाएगा

Read More-: Teacher Recruitment 2021: असम में टीचर के 9354 पदों पर आवेदन करने का कल आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

जारी हो चुकी है आंसर-की

NEET 2021 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां उठाने की विंडो 17 अक्टूबर को बंद कर दी गई थी. प्रोविजनल आंसर की 15 अक्टूबर को जारी की गई थी और छात्रों को 1,000 रुपये प्रति शुल्क के भुगतान पर आपत्तियां उठाने के लिए दो दिन का समय दिया गया था।