2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Police Constable Exam 2021 : जल्द जारी हो सकती है कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथि,पढ़ें पूरी डिटेल्स

MP Police Constable Exam 2021 : मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है, कि जल्द ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथि की घोषणा की जा सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 14 Jun 2021, 10:03 PM IST

MP Police Constable Exam 2021 : मध्य प्रदेश पुलिस में 4000 पदों पर आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को एमपी व्यापमं की ओर से नई तारीख की घोषणा जल्द ही जारी करने वाला है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा था कि कोरोना महामारी की स्थिति समान्य होते ही राज्य में रुकी हुई भर्तियों का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एमपी व्यापम इस महीने के अंत तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर देगा। इसके पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 6अप्रैल से शुरू होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे टालना पड़ा था. इस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

एमपी पुलिस कांस्टेबल विज्ञापन तिथि - 25 नवंबर 2020
एमपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि - 30 जनवरी 2020
एमपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 11 फरवरी 2021
आवेदन सुधार की अंतिम तिथि - 04 फरवरी 2021
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि - 06 अप्रैल 2021
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड तिथि: मार्च 2021

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया:
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चयन के लिए अभ्यार्थियों को दो प्रश्न पत्र हल करने होंगे। पहला प्रश्न पत्र कांस्टेबल (जीडी) पद के अभर्थियों को हल करना होगा। जबकि दूसरा प्रश्न पत्र कांस्टेबल (रेडियो) पद के अभ्यर्थियों को हल करने होंगे। दोनों प्रश्न पत्र 100-100 नंबर के होंगे और दोनों के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जिसमें सिर्फ पास होना जरूरी होगा। इसके मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।