
CSIR- नेशनल फिजिकल लैबोरेटरी (NPL), नई दिल्ली में प्रोजेक्ट असिस्टेंट और रिसर्च एसोसिएट के रिक्त पदों के आवेदन आमंत्रित है। इन पदों को वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भरा जाएगा। बता दें संस्थान द्वारा 4 मई 2018 को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। NPL ने प्रोजेक्ट असिस्टेंट और रिसर्च एसोसिएट के कुल 6 पदों के लिए आवेदन मांगे है।
जानिए इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां:-
प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II
रिक्त पद : 02
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी फिजिक्स/अप्लाइड फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ M.sc किया होना चाहिए। अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ BE अथवा समकक्ष हो।
प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II पद के लिए उम्मीदवार की आयुसीमा : आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वेतनमान : 25,000 रुपय प्रतिमाह। साथ ही एचआरए अलग दिया जाएगा।
प्रोजेक्ट असिस्टेंट-III
रिक्त पद : 01
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ BE अथवा समकक्ष हो। इसके अलावा उसका रिसर्च के क्षेत्र में दो साल काम का एक्सपीरियंस भी हो।
प्रोजेक्ट असिस्टेंट-III के लिए आयुसीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
वेतनमान : 28,000 रुपए प्रतिमाह। एचआरए अतिरिक्त
प्रोजेक्ट असिस्टेंट-III
पद : 01
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ M.sc/ BE अथवा समकक्ष होना अनिवार्य। इसके साथ ही रिसर्च के क्षेत्र में दो वर्ष का एक्सपीरियंस होना चाहिए। अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/ऑटोमेशन/इलुमिनेशन इंजीनियरिंग में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एमटेक होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
वेतनमान : 28,000 रुपये प्रतिमाह के साथ एचआरए दिया जाएगा।
रिसर्च एसोसिएट-I
रिक्त पद : 02
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार अप्लाइड ऑप्टिक्स/फोटोनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/ऑटोमेशन/इलुमिनेशन इंजीनियरिंग में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ M.Tech किया होना चाहिए। साथ ही उसे रिसर्च के क्षेत्र में दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। फिजिक्स/अप्लाइड फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में पीएचडी किया हो।
रिसर्च एसोसिएट-I पद के लिए आयुसीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
वेतनमान : 36,000 रुपये प्रतिमाह के साथ एचआरए मिलेगा।
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।
आवेदन प्रक्रिया : उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट www.nplindia.in पर लॉगइन करना होगा।
Published on:
03 May 2018 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
