31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Oil India Bharti 2024: 10वीं पास के लिए Good News! ऑयल इंडिया ने निकाली भर्ती, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा 

Oil India Bharti 2024: ऑयल इंडिया ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक जैसे कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने से पहले जान लें जरूरी डिटेल्स-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 5 Oct 2024, 3:39 PM IST

Oil India Bharti 2024

Oil India Bharti 2024: यदि आप ऑयल इंडिया लिमिटेड में नौकरी पाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। ऑयल इंडिया ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक (एसी और आर) और एसोसिएट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है,oil-india.com

21 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन (Oil India Bharti 2024 Last Date)

ऑयल इंडिया की इस भर्ती के माध्यम से कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इलेक्ट्रीशियन के 18 पदों पर भर्ती होगी, मैकेनिक (एसी और आर) के 2 पद और एसोसिएट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 20 पद।

यह भी पढ़ें- क्या होता है JNV का लेटरल एंट्री? खुद शिक्षक ने बताया, इस तरह मिलता है एडमिशन

उम्र सीमा 


इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 35 वर्ष। वहीं ओबीसी के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें- ECGC Recruitment: अगर है ये डिग्री तो यहां करें अप्लाई, होगी लाखों की कमाई

कैसे होगा चयन? (Selection Process Of Oil India Bharti)

ऑयल इंडिया की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन वॉक-इन प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट और व्यक्तिगत मूल्यांकन के आधार पर होगा। इस प्रक्रिया के लिए किसी भी उम्मीदवार को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।