30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या होता है JNV का लेटरल एंट्री? खुद शिक्षक ने बताया, इस तरह मिलता है एडमिशन 

JNV Admission Lateral Entry: JNV में 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कराया जाता है। इस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 5 Oct 2024, 2:38 PM IST

JNV Admission Lateral Entry

JNV Admission Lateral Entry: जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 9वीं और 11वीं में खाली रह गई सीटों पर छात्रों को लेटरल एंट्री के जरिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी आवेदन मांगे गए हैं। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, अप्लाई करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। यदि आप भी अपने बच्चों का दाखिला JNV में कराना चाहते हैं तो इस लेटरल एंट्री टेस्ट के लिए अप्लाई करें। अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है, navodaya.gov.in 

क्या है लेटरल एंट्री? (JNV Admission Lateral Entry Kya Hota Hai) 

जेएनवी के TGT (मैथ्स) शिक्षक पवन कुमार गुप्ता ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि JNV में कक्षा 6 में दाखिला लिया जाता है। वहीं कक्षा 9वीं तक जाते-जाते कई छात्र स्कूल छोड़ देते हैं। ऐसे में इन सीटों को भरने के लिए लेटरल एंट्री (JNV Lateral Entry) प्रवेश परीक्षा के जरिए छात्रों को दाखिल किया जाता है। यदि किसी छात्र ने कक्षा 6 के लिए आवेदन किया हो और किसी कारणवश उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया हो तो वे इस प्रवेश परीक्षा के जरिए कक्षा 9 या 11 में एडमिशन ले सकते हैं। बता दें, पवन कुमार ओडिशा के बालेश्वर में स्थित JNV स्कूल में 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें- ECGC Recruitment: अगर है ये डिग्री तो यहां करें अप्लाई, होगी लाखों की कमाई 

8 फरवरी को होगी परीक्षा (JNV Exam)

JNV में 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कराया जाता है। इस बार ये परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें मेंटल एबिलिटी, इंग्लिश, साइंस, सोशल साइंस और मैथमेटिक्स आदि विषयों से सवाल आते हैं। 

यह भी पढ़ें- Top Colleges In Rajasthan: यहां से कर ली कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई तो मिलेगा लाखों का प्लेसमेंट

इस तरह करें आवेदन (JNV Admission)

  • सबसे पहले जेएनवी की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in/ पर जाएं
  • इसके बाद होम पेज पर ‘Register for Class IX Lateral Entry Admission’ लिंक पर क्लिक करें
  • अब यहां आवेदन फॉर्म में सभी विवरण भरें
  • छात्र अपनी फोटो और माता-पिता के हस्ताक्षर अपलोड करें 
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर दें 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा