
ONGC Recruitment 2025: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में काम करने का सुनहरा मौका है। ONGC ने 100 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती एईई और जियोफिजिसिस्ट के पदों पर निकाली गई है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ओएनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ओएनजीसी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो गई है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 जनवरी 2025 है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी 2025 को किया जाएगा।
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इस भर्ती के जरिए कुल 108 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां देखें पोस्ट डिटेल्स-
भूविज्ञानी (जियोलॉजिस्ट)- 5 पद
जियोफिजिसिस्ट (भूतल)- 3 पद
जियोफिजिसिस्ट (वेल्स)- 2 पद
एईई (प्रोडक्शन) मैकेनिकल- 11 पद
एईई (प्रोडक्शन) पेट्रोलियम- 19 पद
एईई (प्रोडक्शन) केमिकल- 23 पद
एईई (ड्रिलिंग) मैकेनिकल- 23 पद
एईई (ड्रिलिंग) पेट्रोलियम- 6 पद
एईई (मैकेनिकल)- 6 पद
एईई (इलेक्ट्रिकल)- 10 पद
ONGC द्वारा निकाली गई जियोलॉजिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास जियोलॉजी में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए या फिर पेट्रोलियम जियोसाइंस में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ MSc या MTech की डिग्री होनी चाहिए। वहीं एईई पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
ONGC के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र सीमा 26 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए उम्र सीमा में छूट दी गई है।
सामान्य वर्ग/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के भुगतान की छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।
ओएनजीसी के इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप) शामिल है। इसमें चार सेक्शन शामिल हैं, सामान्य जागरूकता, संबंधित विषय, अंग्रेजी भाषा और कुल 2 घंटे की अवधि के लिए एक एप्टीट्यूड टेस्ट। इंटरव्यू के आगे की प्रक्रिया के लिए कैंडिडेडट्स का सेलेक्शन 1:5 के अनुपात पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट का चयन ग्रुप डिस्कशन के आधार पर किया जाएगा।
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जियोफिजिसिस्ट और एईई के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार तक सैलरी दी जाएगी। साथ ही चुने गए कैंडिडेट्स को अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
Published on:
11 Jan 2025 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
