
Online application for UPSC
संघ लोक सेवा आयोग आज 01 फरवरी, से UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2023 है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1105 रिक्तियां भरी जाएंगी। भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के लिए पंजीकरण भी 1 फरवरी से शुरू हो गए है। इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। आपको अपना आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए इन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जैसे, मान्य ईमेल आईडी और फोन नंबर, स्कैन हस्ताक्षर और यूपीएससी द्वारा प्रदान की गई फोटो, वैध फोटो पहचान विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज।
आवेदन के लिए योग्यता ?
आवेदन के लिए पात्रता के संबंध में, उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए। उसकी उम्र 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में मिलेगी। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री भी आवश्यक है। यूपीएससी प्री परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1105 रिक्तियां भरी जाएंगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है, लेकिन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन -
सबसे पहले, आवेदक UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in या www.upsc.gov.in पर जाएं।
उसके बाद, रजिस्टर करें और फिर आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
अब आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
अभी अपना पंजीकरण फीस का भुगतान करें।
अंत में, "घोषणा स्वीकार करें" पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें -वित्त मंत्री ने की शिक्षा और रोजगार के लिए ये घोषणाएं, 38800 शिक्षकों की होगी नियुक्ति
Published on:
1 Feb 2023, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.