PGIMER Provisional Result 2021: पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( PGIMER ) चंडीगढ़ ने स्टोर कीपर और फ्लेबोटोमिस्ट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट ( CBT ) और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। PGIMER ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu पर स्टोर कीपर और फ्लेबोटोमिस्ट के पदों के लिए योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों की सूची अपलोड कर दी है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा में योग्य पाए गए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान ( PGIMER ) की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।