21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जॉब्स

Latest Jobs 2021: आरबीआई में ऑफिसर ग्रेड-बी के पदों पर निकली जॉब्स, जानिये पूरी डिटेल्स

RBI Officer Grade-B Recruitment 2021: आरबीआई ने ऑफिसर्स ग्रेड बी के पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों में ऑफिसर ग्रेड-बी जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम के पद शामिल है।  

Google source verification

image

Deovrat Singh

Jan 29, 2021

RBI Officer Grade-B Recruitment 2021: आरबीआई ने ऑफिसर्स ग्रेड बी के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार ऑफिसर के कुल 322 ऑफ पदों भर्तियां की जाएंगी। इन रिक्तियों में ऑफिसर ग्रेड-बी जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम के पद शामिल है। उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, 28 जनवरी से 15 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in/ पर जाना होगा। उक्त पदों पर आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी को अच्छे से पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 28 जनवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 फरवरी 2021
अधिकारी ग्रेड बी (डीआर)-जनरल चरण 1 और डीईपीआर और डीएसआईएम का पहला पेपर- 6 मार्च 2021
अधिकारी ग्रेड बी (डीआर)-जनरल का दूसरा एग्जाम – 1 अप्रैल 2021
अधिकारी ग्रेड बी डीईपीआर और डीएसआईएम का दूसरा पेपर -31 मार्च 2021

रिक्तियों का विवरण
– ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल – कुल 270 पद
– ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर- कुल 29 पद
– ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) (डीएसआईएम)- कुल 23 पद

बड़ी खबरें

View All

जॉब्स

शिक्षा