
RBI Recruitment 2024 For Deputy Governor: भारतीय रिजर्व बैंक ने डिप्टी गवर्नर के पद पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी। अब इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि करीब आ गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइटrbi.org.in पर जाकर आवेदन करें।
इस पद के लिए सिर्फ वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 25 साल काम करने का अनुभव हो। चयनित कैंडिडेट्स को 2 लाख से अधिक सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2024 है। कैंडिडेट्स की उम्र 5 जनवरी 2025 तक 60 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कैंडिडेट्स के पास पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर में कम से कम 25 साल काम करने का अनुभव (इसमें भारत सरकार में सेक्रेटरी या समकक्ष पद पर कार्य अनुभव शामिल है) होना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पब्लिक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट में कम से कम 25 सालों का अनुभव होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर असाधारण मेरिट और ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए।
आरबीआई ने इस भर्ती (RBI Recruitment 2024) के लिए जो मानक तय किए हैं यदि आप उन पर खरे नहीं उतरेंगे तो संभव है कि आपका आवेदन खारिज कर दिया जाए। इसमें योग्यता, उम्र सीमा, अंतिम तारीख जैसी कई बातें हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रुख करें। इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स का चयन 3 साल की अवधि के लिए किया जाएगा। उसके बाद उम्र और अनुभव जैसे फैक्टर्स को देखते हुए दोबारा भी अपॉइंट किया जा सकता है।
Published on:
28 Nov 2024 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
