
RPSC Public Relation Officer Syllabus 2019
RPSC Public Relation Officer Syllabus 2019 : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पदों पर आयोजित की जाने वाली संवीक्षा परीक्षा के लिए सिलेबस जारी कर दिया है। पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सिलेबस आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध है। पिछली परीक्षा की तुलना में इस बार पाठ्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। RPSC Public Relation Officer Syllabus 2019 निचे दिए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Public Relation Officer Syllabus 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
आरपीएससी पब्लिक रिलेशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर कुल 100 अंकों का होगा। गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र में पांच भाग होंगे, सभी के लिए निर्धारित अंक है। पहले प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान और योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। भारत और राजस्थान के करंट अफेयर्स, ऐतिहासिक, राजनीतिक, भौगोलिक, सामाजिक- साहित्यिक सांस्कृतिक परंपराएं और राजस्थान सरकार की योजनाएं।
RPSC PRO Syllabus 2019
भारतीय संविधान: संविधान की मुख्य विशेषताएं, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य,संसद और राज्य विधानसभाएं और परिषदें, निर्वाचन प्रणाली और सुधार, ग्रामीण विकास और पंचायती राज। शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे भाग से लेकर चौथे भाग तक मीडिया, प्रबंधन, जन संपर्क और विपणन प्रणाली आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। पांचवे भाग में अंग्रेजी और हिंदी भाषा (ट्रांसलेशन) व्याकरण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहु विकल्पात्मक होंगे।
Published on:
15 Jul 2019 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
