आरपीएससी के सचिव पीसी बेरवाल के मुताबिक वरीयता आवेदन करने की सुविधा 6 जुलाई तक उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा आयोग की वेबसाइट पर यह नि:शुल्क है। आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक TSP क्षेत्र के लिए जारी भर्ती विज्ञापनों जिनमें RPSC RAS 2018, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड प्रतियोगी परीक्षा टीएसपी 2018, ग्रुप इंस्ट्रक्टर, सर्वेयर,असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप टीएसपी 2018, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड संस्कृत शिक्षा टीएसपी 2018, फिजियोथेरेपिस्ट टीएसपी 2018, सांख्यिकी अधिकारी टीएसपी 2018 शामिल है लिए जिन अभ्यर्थियों ने टीएसपी क्षेत्र के लिए आवेदन किया है उनसे ये प्राथमिकताएं भरवाई जा रहीं है। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन सभी भर्तियों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।