यह करानी हैं भर्तियां
माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विद्यालय) के 1200, सहायक सांख्यिकी अधिकारी-201 पद पर भर्ती करानी है। इसी तरह आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती)-2018 के तहत 75 आरएएस, 34 आरपीएस सहित कुल 405 पदों पर भर्ती होगी। अधीनस्थ सेवा के लिए 575 पदों पर भर्ती की जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी में सहायक अभियंता सिविल के 225, सहायक अभियंता (यांत्रिकी/विद्युत) के 74 पद, सार्वजनिक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के 307 पद सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक, महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी, राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 के तहत समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सगायक शिक्षुता सलाहकार ग्रुप-द्वितीय और राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती सेवा)-2018 और अन्य