23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC School Lecturer Recruitment – अध्यापक बनने का मौका, 5000 पदों के लिए 17 मई से शुरू हो रहे आवेदन

RPSC School Lecturer Recruitment 2018- राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापकों (स्कूल शिक्षा) के लिए 5000 पदों पर भर्तियां
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

May 15, 2018

rpsc-school-lecturer-recruitment-applications-starting-from-may-17

RPSC School Lecturer Recruitment 2018- राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापकों (स्कूल शिक्षा) के लिए 5000 पदों पर भर्तियां

RPSC School Lecturer Recruitment 2018- राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापकों (स्कूल शिक्षा) के लिए 5000 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मई से शुरू हो रही है। आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जून है। आवेदन करने के लिए आयोग द्वारा जारी किए गए इस नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आयु सीमा -

21 से 40 वर्ष तक की उम्र के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। सभी तरह के आरक्षण का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासी उम्मीदवारों को मिलेगा।

अावेदन शुल्क -

सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 350 रुपये शुल्क, राजस्थान के गैर क्रिमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ विशेष पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 250 रुपये शुल्क और राजस्थान की अनुसूचित जाति एवं जनजाति और दिव्यांगों के लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा।

विषयवार पदों की संख्या -

भौतिकी - 187

कृषि- 370

समाज शास्त्र - 32

संगीत - 06

इतिहास - 613

वाणिज्य - 118

जीव विज्ञान - 160

रसायन – 166

भूगोल - 782

अर्थशास्त्र - 129

पंजाबी - 15

राजस्थानी - 06

गणित - 193

अंग्रेजी - 304

लोक प्रशासन - 05

संस्कृत - 156

हिन्दी - 849

राजनीति विज्ञान- 815

गृहविज्ञान - 54

चित्रकला - 40

योग्यता-

गृविज्ञान और चित्रकला को छोड़कर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषयों में परास्नातक और बीएड की डिग्री होनी चाहिए।

गृहविज्ञान के लिए योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड और गृविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके अलावा गृह विज्ञान विषय लिए के लिए कुछ विशेष रियायत दी गई है। गृविज्ञान में ग्रेजुएट और बीएड या एजुकेशन में डिप्लोमा की योग्यता के साथ सेकेंडरी या हायर सेकेंडरी में पांच साल होम साइंस पढ़ाने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। होम साइंस में ग्रेजुएट और किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार जिनके पास बीएड या एजुकेशन में डिप्लोमा की डिग्री हो वो भी गृहविज्ञान विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चित्रकला विषय के लिए योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ड्राइंग में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए या ग्रेजुएट होने के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान में ड्राइंग सिखाने का पांच साल का अनुभव होना चाहिए अथवा सरकार से मान्यता प्राप्त आर्ट्स संस्थान से आर्ट्स में पांच साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन-

आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ और RPSC की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan/gov.in/applyonline पर लॉगइन करके आवेदन से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।