Reasoning And Maths Preparation For RRB NTPC Jobs 2019
रेलवे हो या कोई भी अन्य सरकारी नौकरी के लिए आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा हो, गणित और रीजनिंग ऐसे विषय हैं जिनमें पुरे अंक हासिल किए जा सकते हैं। ये अभ्यर्थी के पास बढ़त बनाने के लिए सबसे अहम विषय है। गणित आती सभी को है लेकिन उसे हल करने के लिए जो समय हमें चाहिए, वो परीक्षा में नहीं मिलता। परीक्षा में समय पहले से सुनिश्चित किया हुआ होता है। गणित और रीजनिंग के प्रश्नों को हल करने के लिए फॉर्मूले और ट्रिक्स की बहुत ज्यादा जरुरत है। कोचिंग से तैयारी करने वाले परीक्षार्थी ज्यादा अंक इसीलिए ला पाते हैं क्योंकि वे पुरे प्रश्नों को हल कर लेते हैं। कम समय में प्रश्नों को हल करना फॉर्मूले और ट्रिक्स पर निर्भर करता हैं। सामान्य ज्ञान सभी की लगभग समान होती है जो भाग्य पर भी निर्भर करती है। सामान्य ज्ञान में अगर उत्तीर्ण होने के बराबर अंक भी आते हैं तो अन्य विषयों के द्वारा बढ़त बनाई जा सकती है। गणित रीजनिंग के अतिरिक्त सामान्य विज्ञान भी पुरे अंक हासिल करने के लिए अच्छा विषय है। जिन अभ्यर्थियों ने इन विषयों में बढ़त बना ली, उन्हें परीक्षा पास करने से कोई नहीं रोक सकता। सबसे पहले कोचिंग का चयन करें और कोचिंग के बाद घर पर रूटीन बनाकर सभी विषयों को समय देते रहें।