
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने लैब असिस्टेंट के 1200 रिक्त पदों को भरने के आवेदन आमंत्रित किए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लैब असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की मिनिमम ऐज 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया अगले माह 14 जून से शुरू होगी।
जानिए भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां:-
लैब असिस्टेंट की रिक्त पदों की संख्या: 1200 (इसमें नॉन टीएसपी और टीएसपी पद शामिल)
लैब असिस्टेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास हो।
लैब असिस्टेंट के लिए आयु सीमा: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती में सरकारी नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
लैब असिस्टेंट के लिए आवेदन शुल्क: सामान्य और क्रिमी लेयर ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 450 रुपए और ओबीसी नॉन क्रिमी लेयर वाले उम्मीदवारों को 350 रुपए का पेमेंट करना होगा। इसके अलावा एससी-एसटी वर्ग के लिए आवेदन की फीस 250 रुपए रखी गई है।
लैब असिस्टेंट के लिए आवेदन की शुरू होने की तारीख: 14 जून 2018
लैब असिस्टेंट के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख: 13 जुलाई 2018
चयन प्रासेस: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन: योग्य और रूचि रखने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Published on:
15 May 2018 06:43 pm
