8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri: शानदार सैलरी के साथ मंत्रालय में काम करने का ऑफर, बिना किसी लिखित परीक्षा के होगा चयन 

Sarkari Naukri: संचार मंत्रालय ने असिस्टेंट डायरेक्टर (AD) और जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 29 Aug 2024, 6:02 PM IST

Sarkari Naukri Jobs

Sarkari Naukri: यदि आप भी उन लोगों में से जिन्हें सरकारी नौकरी की ख्वाहिश है तो ये खबर आपके काम की है। संचार मंत्रालय ने असिस्टेंट डायरेक्टर (AD) और जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो संचार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट dot.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती? (Sarkari Naukri)

संचार मंत्रालय की इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट डायरेक्टर (AD) और जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों पर भर्ती की जाने वाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर है। मालूम हो कि संचार मंत्रालय की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए, अन्यथा वे आवेदन नहीं कर पाएंगे। 

यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS कृतिका मिश्रा? हिंदी मीडियम से किया UPSC क्रेक, अब जुड़ने जा रहा है राजस्थान से खास रिश्ता

उम्र सीमा 

जैसा कि आप जानते हैं, हर सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) में आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र निर्धारित की जाती है। ठीक वैसे ही संचार मंत्रालय की इस नौकरी के लिए भी उम्र सीमा निर्धारित है। असिस्टेंट डायरेक्टर (AD) और जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयुसीमा 64 वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- किसी मॉडल से कम नहीं हैं ये IPS, तस्वीर देखकर आप भी चौंक जाएंगे

कैसे होगा चयन? 

संचार मंत्रालय की इस भर्ती के लिए चयन एक पैनल के जरिए होगा। पैनल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू कर सकता है। सैलरी संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रुख करें। चुने गए सभी उम्मीदवार को सैलरी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए अनुसार भुगतान किया जाएगा। 

आवेदन कैसे करें

आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा। 

पता - एडिशनल डायरेक्टर जनरल (टेलीकम्युनिकेशन), यूपी (पूर्व) एलएसएटेलीकम्युनिकेशन विभाग,प्रथम तल, सीटीओ कंपाउंड, एम.जी.मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ-226001