26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार में 68 तकनीशियन पदों पर भर्ती, करें आवेदन

इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार ने 68 तकनीशियन रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 23 Nov 2017, 4:08 PM IST

shar

इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार ने 68 तकनीशियन रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 8 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

इसरो का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार में रिक्त पदों का विवरणः
तकनीशियन बी (फीटर), पद : 29, (अनारक्षित : 15)
योग्यता : एसएसएलसी/ एसएससी उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ एनसीवीटी से फीटर में आईटीआई/एनटीसी/ एनसी किया हो।


तकनीशियन बी (इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक), पद : 13, (अनारक्षित : 08)
योग्यता : एसएसएलसी/ एसएससी उत्तीर्ण किया हो। एनसीवीटी से इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक ट्रेड में आईटीआई/ एनटीसी/एनएसी किया हो।


तकनीशियन बी (केमिकल), पद : 04 (अनारक्षित)
योग्यता : एसएसएलसी/ एसएससी उत्तीर्ण किया हो। एनसीवीटी से केमिकल ट्रेड में आईटीआई/ एनटीसी/एनएसी किया हो।


तकनीशियन बी (इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक), पद : 02 (ओबीसी)
योग्यता : एसएसएलसी/ एसएससी उत्तीर्ण किया हो। एनसीवीटी से मेकेनिक ट्रेड में आईटीआई/ एनटीसी/एनएसी किया हो।


तकनीशियन बी (इलेक्ट्रिकल), पद : 7 (अनारक्षित )
योग्यता : एसएसएलसी/ एसएससी उत्तीर्ण किया हो। एनसीवीटी से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिशीयन ट्रेड में आईटीआई/ एनटीसी/एनएसी किया हो।


तकनीशियन बी (एचवीडी लाइसेंस के साथ डीजल मेकेनिक), पद : 1 (ओबीसी)
योग्यता : एसएसएलसी/ एसएससी उत्तीर्ण किया हो। एनसीवीटी से डीजल मेकेनिक ट्रेड में आईटीआई/ एनटीसी/एनएसी किया हो।


तकनीशियन बी (प्रशीतन तथा वातानुकूलन), पद : 06 (अनारक्षित : 04 )
योग्यता : एसएसएलसी/ एसएससी उत्तीर्ण किया हो। एनसीवीटी से प्रशीतन तथा वातानुकूलन ट्रेड में आईटीआई/ एनटीसी/एनएसी किया हो।


तकनीशियन बी (पंप प्रचालक एवं मेकेनिक), पद : 03, (अनारक्षित )
योग्यता : एसएसएलसी/ एसएससी उत्तीर्ण किया हो। एनसीवीटी से पंप प्रचालक एवं मेकेनिक ट्रेड में आईटीआई/ एनटीसी/एनएसी किया हो।


तकनीशियन बी (नलसाज), पद : 01 (अनारक्षित )
योग्यता : एसएसएलसी/ एसएससी उत्तीर्ण किया हो। एनसीवीटी से नलसाज ट्रेड में आईटीआई/ एनटीसी/एनएसी किया हो।


ड्राफ्टसमैन बी (मेकेनिकल), पद : 01 (एएसी)
योग्यता : एसएसएलसी/ एसएससी उत्तीर्ण किया हो। एनसीवीटी से ड्राफ्टसमैन (मेकेनिकल) ट्रेड में आईटीआई/ एनटीसी/एनएसी किया हो।


तकनीशियन बी (मशीनिस्ट), पद : 01(अनारक्षित )
योग्यता : एसएसएलसी/ एसएससी उत्तीर्ण किया हो। एनसीवीटी से मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई/ एनटीसी/एनएसी किया हो।


आयु सीमा : (18 दिसंबर 2017 को)
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
- अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच वर्ष और ओबीसी आवेदकों को तीन वर्ष की छूट होगी।


वेतनमान : 21,700 - 69,100 रुपये के साथ डीए।


चयन प्रक्रियाः
-योग्यता के आधार पर आवेदन की स्क्रीनिंग करने के बाद ही उम्मीदवार को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
- योग्य उम्मीदवार की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
- स्किल टेस्ट के दिन सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति लेकर जाएं।


आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट http://www.shar.gov.in पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दिए गए CAREERS लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां सबसे ऊपर आपकों लिंक मिलेगा।
- ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ लें।
- पीडीएफ फाइल के साथ अप्लाई ऑनलाइन का ऑप्शन सामने आएगा।
- इसके साथ में अप्लाई नाउ बटन दिया गया है। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद Apply/Reprint Application Form लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें।
- इसके बाद नेक्स्ट स्टेप बटन पर क्लिक करें और आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- साथ ही अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (अधिकतम 40 केबी) और सिग्नेचर (अधिकतम 20 केबी) स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लें।


सूचना : एक से अधिक पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 8 दिसंबर 2017

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार में 68 तकनीशियन रिक्त पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें