रेलवे भर्ती सेल (Railway Recruitment Cell) (आरआरसी) (RRC), दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway Secunderabad), सिंकदराबाद ने नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों से अप्रेंटिस (Apprentice) (फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, एसी मैकेनिक, पेंटर इत्यादि) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए डीजल लोकोशेड काजीपेट, डीजल लोकोशेड विजयवाड़ा, डीजल लोकोशेड गुंतकल, सी एंड डब्ल्यू काचीगुडा इत्यादि के तहत कुल 4103 पदों को भरा जाएगा।