
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ( PSC ) ने विभिन्न श्रेणी में 73 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 6 जनवरी 2017 तक डाक द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दस्तावेज के साथ आयोग को भेजना है। यह नियुक्तियां स्थाई आधार पर की जानी हैं। इसमें राजपत्रित और गैर-राजपत्रित दोनों तरह के पद शामिल हैं।
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ( PSC ) में रिक्त पदों का विवरणः
डेंटल सर्जन - 68 पद
यह पद त्रिपुरा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राजपत्रित श्रेणी का ग्रुप ए में शामिल है
वेतनः 47,250 रुपये प्रति माह
उम्रः 40 साल अधिकतम
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यताः मान्यता संस्थान से डेंटल में डिग्री
वरीयताः
डेंटल में पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को तरजीह मिलेगी
बांग्ला भाषा में काम करने की योग्यता रखने वालों को वरीयता
सब-इंस्पेक्टर एक्साइज- 05 पद
यह पद त्रिपुरा सरकार के वित्त विभाग के तहत गैर-राजपत्रित श्रेणी के ग्रुप सी में शामिल है
वेतनः30,380 रुपये प्रति माह
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यताः मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस में ग्रेजुएशन
उम्र सीमा में छूटः
अनुसूचित जाति/जनाजाति/दिव्यांग एवं सरकारी सेवकों को शामिल उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में पांच साल छूट
सरकारी सेवकों को किसी भी स्थिति में उम्र सीमा में पांच साल से अधिक छूट नहीं मिलेगी
आवेदन शुल्कः
-ग्रुप ए पद के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये और अनुसूचित जाति/जनाजाति/दिव्यांग एवं बीपीएल कार्ड धारक के लिए 150 रुपये।
-ग्रुप बी पद के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये और अनुसूचित जाति/जनाजाति/दिव्यांग एवं बीपीएल कार्ड धारक के लिए 100 रुपये।
-ग्रुप बी पद के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये और अनुसूचित जाति/जनाजाति/दिव्यांग एवं बीपीएल कार्ड धारक के लिए 50 रुपये।
ऐसे करें आवेदनः
-आवेदन तय प्रारूप में भेजना है जिसे आयोग की वेबसाइट http://www.tpsc.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं
-आवेदन पत्र त्रिपुरा ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं में भी उपलब्ध है।
-आवेदन शुल्क एसबीआई और त्रिपुरा ग्राणीण बैंक की शाखाओं में जमा करने की सुविधा है।
-एसबीआई के जरिये शुल्क सेक्रेटरी,त्रिपुरा पीसीएस के नाम से खाता संख्या 31176521319 में एसबीआई कोर बैंकिंग के जरिये जमा करना है।
-बैंक में शुल्क जमा करने की रसीद भी आवेदन के साथ भेजनी है।
-त्रिपुरा ग्रामीण बैंक की शाखा में शुल्क खाता संख्या 14711 में स्पेशल डिपॉजिट रिसिप्ट के जरिये जमा करना है।
जरूरी दस्तावेजः
-आवेदन पत्र पर स्टांप साइज का दो कलर फोटो चिपकाना है।
-सभी जरूरी दस्तावेज की स्वहस्ताक्षरति कॉपी ।
-पांच रुपये का डाक टिकट लगा स्वपता लिखा लिफाफा।
-डाक से आवेदन भेजने की स्थिति में एक स्वपता लिखा पोस्टकार्ड जिसपर विज्ञापन संख्या, नाम और पोस्ट का नाम लिखा होना चाहिए भेजना है।
-आवेदन सीधे आयोग के कार्यालय में कार्यदिवस को भी जमा कर सकते हैं।
आवेदन भेजने का पताः
सेक्रेटरी, टीपीएससी,
अगरतला,वेस्ट त्रिपुरा
पिन-799001
नोटः भर्तियों से संबंधित अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट http://www.tpsc.gov.in पर ले सकते हैं
आवेदन की अंतिम तिथिः 6 जनवरी
वेबसाइटः http://www.tpsc.gov.in
tripura public service commission recruitment Notification 2017:
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ( PSC ) में विभिन्न श्रेणी में 73 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
9 Dec 2017, 1:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.