
jobs in rajasthan
UKSSSC Recruitment 2021: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप- सी के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए सहायक समीक्षा अधिकारी, कार्यालय सहायक, लेखाकार, सहायक लेखाकार सहित अन्य पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, sssc.uk.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।
रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या: 541 पद
सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा): 1 पद
लेखाकार : 9 पद
सहायक लेखाकार : 469 पद
कैशियर कम सहायक लेखाकार : 1 पद
लेखा परीक्षक : 57 पद
कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) : 4 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 10 फरवरी, 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 मार्च, 2021
परीक्षा की संभावित तिथि : जुलाई, 2021
पात्रता
भर्ती में विज्ञापित सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग -अलग निर्धारित की गई है। ज्यादातर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर वाणिज्य में स्नातक डिग्री मांगी गई है। कुछ पदों के लिए टंकण गति भी मांगी गई है। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।
चयन प्रक्रिया
उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें अप्लाई
आयोग द्वारा एप्लीकेशन लिंक जल्द ही एक्टिव कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, sssc.uk.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद उन्हें वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन के जरिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Published on:
09 Feb 2021 07:33 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
