
police recruitment 2021
UP Police Constable Recruitment 2021: पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कई पदों पर बंपर नौकरी निकले वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस में 25,000 पदों पर भर्ती निकालने वाली है। इन पदों के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। जल्द ही इस भर्ती के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी जाएगी।
अगले महीने जारी हो सकती है सूचना:—
बीते दिनों डीजीपी मुख्यालय ने इन पदों पर भर्ती का अधियाचन बोर्ड को भेजा था। उम्मीद की जा रही है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए अगले महीने सूचना जारी कर सकता है।
उम्र सीमा :
इन पदों पर 18 से 22 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं।
एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:—
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाएगा।
इन पदों पर जारी है परीक्षा
बता दें कि बता दें कि 9534 पदों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से निकाली गई नागरिक पुलिस, सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर व अग्निशमन विभाग में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के लिए परीक्षा जारी है। कुल 9534 पदों के लिए 15 लाख आवेदन आए है। आखिरी परीक्षा के लिए आयोजन 13 दिसंबर, 2021 को किया जाएगा।
Published on:
19 Nov 2021 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
