
UP JASE Result 2021
UP JASE Result 2021: उत्तर प्रदेश जूनियर एडेड सेलेक्शन एग्जाम यानी यूपीजेएएसई 2021 (UPJASE 2021) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकते है। यूपी जूनियर हाई स्कूल सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए यह परीक्षा 17 अक्टूबर, 2021 को संपन्न हुई थी।
टीचर में 16.69% और प्रिंसिपल में 11.53% पास
उत्तर प्रदेश एग्जामिनेशन रेगुलेटरी अथॉरिटी के सचिव संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 2021 में कुल 2,17,066 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 45,257 यानी 16.69 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। वहीं, यूपी प्रधानाध्यापक भर्ती 2021 के लिए कुल 14,928 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 1,722 यानी 11.53 फीसदी सफल हुए हैं।
1,894 पदों पर होगी भर्तियां:—
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये उत्तर प्रदेश के जूनियर एडेड हाई स्कूलों में असिस्टेंट टीचर के 1,504 पद भरे जाएंगे। जबकि हेडमास्टर के 390 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां राज्य के कुल 3,049 सरकारी सहायता प्राप्त जूनयिर हाई स्कूलों में रिक्त स्थानों पर की जाएंगी।
ऐसे डाउनलोड करें UP JASE 2021 Result:—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
— होम पेज पर बायीं ओर UPJASE Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद अपना यूपी जेएएसई रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
— अब सामने नजर आ रहे स्क्रीन पर कैप्चा भरें।
— साइट पर हेवी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो हो सकता है।
— इसके बाद लॉग-इन बटन पर क्लिक करें।
— लॉग-इन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।
— अब आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर ले लें।
Published on:
16 Nov 2021 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
