नई दिल्ली।UPSC Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से मिल रहा है सुनहरा अवसर। आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों में असिस्टेंट डायरेक्टर और ऑफिसर्स सहित कई अन्य पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह भर्ती कुल 64 पदों के लिए निकाली गई है। इन पदों पर उम्मीदवार 11 नवंबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जमा करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2021 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।