27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तकनीकी हेल्पर भर्ती की गलत सूचना वायरल, रहें सावधान और ऐसे बचें

जयपुर, जोधपुर व अजमेर डिस्कॉम में तकनीकी हेल्पर भर्ती के लिए गलत सूचना वायरल कर अभ्यर्थियों को भ्रमित किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 5 Aug 2018, 10:57 AM IST

Govt Jobs,Sarkari Naukri,RAS,jobs in hindi,rozgar samachar,

jobs in hindi, govt jobs, sarkari naukri, rozgar samachar, jobs in hindi, RAS,

जयपुर, जोधपुर व अजमेर डिस्कॉम में तकनीकी हेल्पर भर्ती के लिए गलत सूचना वायरल कर अभ्यर्थियों को भ्रमित किया जा रहा है। इस गलत सूचना में बोर्ड के जरिए भर्ती, पद २४३३ बढ़ाकर ५ हजार किए जाने आदि की जानकारी दी जा रही है। इस पर जेवीवीएनएल का लोगो भी लगा हुआ है। हालांकि डिस्कॉम अफसरों के मोबाइल पर भी फर्जी सूचना पहुंची। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को आकर्षित करने के लिए कोचिंग सेंटरों से भी फर्जी सूचना फैलाने की भी आशंका जताई है।

धोखाधड़ी से बचें : डिस्कॉम की अधिकृत वेबसाइट व संबंधित अफसर से ही जानकारी प्राप्त करें
किसी भी तरह के दस्तावेज या राशि जमा कराने की सूचना ईमेल या अन्य माध्यम से आती है तो भी संबंधित डिस्कॉम से क्रॉस चैक करें।

फैक्ट फाइल
2433 पद पर होनी है भर्ती
31 वर्ष है अधिकतम आयु सीमा
10वीं व आईटीआई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए किसी बोर्ड का गठन नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को ऐसे संदेश से सचेत रहना चाहिए।
- राकेश शर्मा, मुख्य कार्मिक अधिकारी, जयपुर डिस्कॉम