
कमिश्नरेट के 10 थानों में संजीवनी सोसायटी पर 117 एफआइआर
जोधपुर।
निवेश करने पर ऊंची ब्याज दर से प्रतिफल मिलने का लालच देकर दो लाख लोगों से 883 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाली संजीवनी क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ राज्य की एसओजी जांच कर ही है। वहीं, एसओजी को मिले परिवादों के आधार पर गत दिनों पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के 10 थानों में 117 एफआइआर दर्ज की जा चुकी है। संभाग के जालोर जिले में भी 79 परिवादों के आधार पर 70 एफआइआर दर्ज की गई है।
सरदारपुरा में 40 व महामंदिर में 21 एफआइआर दर्ज
पुलिस कमिश्नरेट में 33 पुलिस स्टेशन हैं। संजीवनी क्रेडिट कॉ-आपरेटिव सोसायटी के कार्यालय जिन-जिन थाना क्षेत्र में थे उन्हीं थानों में एफआइआर दर्ज की गई है। सर्वाधिक पुलिस स्टेशन सरदारपुरा में 40 व महामंदिर में 21 मामले दर्ज हैं।
जांच के लिए पुलिस की विशेष टीम की दरकारसंजीवनी सोसायटी में घोटाला सामने आने के बाद निवेशकों ने संबंधित जिलों के पुलिस कमिश्नर या एसपी-डीसीपी के समक्ष परिवाद पेश किए थे। चूंकि जांच एसओजी कर रही है इसलिए इन परिवादों को जांच के लिए जयपुर में एसओजी के पास भिजवा दिए गए थे। अब इन्हें संबंधित जिलों में लौटाकर मामले दर्ज कराए गए हैं। हर मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे हैं, लेकिन थानों के अन्य कार्यों की वजह समुचित जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे में पुलिस की विशेष टीम गठित कर जांच कराई जानी चाहिए।
किन थानों में कितनी एफआइआर दर्ज
पुलिस स्टेशन-----------------------कुल एफआइआर
मथानिया----------------------------19
बनाड़-------------------------------03
महामंदिर----------------------------21
माता का थान-----------------------06
सरदारपुरा--------------------------40
देवनगर-----------------------------07
लूनी--------------------------------03
झंवर--------------------------------01
विवेक विहार------------------------11
भगत की कोठी----------------------06
------------------------------------------------------------
कुल-------------------------------117 एफआइआर दर्ज
------------------------------------------------------------
Published on:
14 Apr 2023 12:46 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
