9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result LIVE: जोधपुर संभाग की 33 सीटों में से 15 बनी ‘हॉट सीट’, कहीं सीधा तो कहीं बागियों से बना हुआ है त्रिकोणीय मुकाबला

Rajasthan Election Result LIVE: संभाग में 5 वर्तमान व 5 पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दावं पर  
3 min read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

Rajasthan Ka Ran, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

राजेश दीक्षित/जोधपुर. चुनावी प्रचार इन दिनों चरम पर है। जोधपुर संभाग में चुनावी सभाओं ने जोर पकड़ लिया है। राज्य स्तर के नेताओं के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। संभाग की 33 विधानसभा सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है। कुल 15 सीटें हॉट सीट बनी हुई हंै। इनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री, 5 वर्तमान मंत्री, 5 पूर्व मंत्री, बाड़मेर के वर्तमान व पूर्व सांसद व मारवाड़ के दिग्गज नेताओं के परिवार के सदस्य मैदान में हैं।

READ MORE: Rajasthan Election Result 2018 LIVE Update

ये हैं संभाग की हॉट सीट

पूर्व मुख्यमंत्री

अशोक गहलोत: दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। सरदारपुरा विस क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। यहां भाजपा ने लगातार दूसरी बार शंभूसिंह खेतासर को मैदान में उतारा है।

वर्तमान मंत्री
1. गजेन्द्र सिंह खींवसर-वर्तमान मंत्री। लोहावट विस सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। यहां से कांग्रेस के नए चेहरे किसनाराम विश्नोई मैदान में हैं।


2. सुरेन्द्र गोयल: वर्तमान मंत्री। टिकट कटा तो जैतारण से भाजपा के बागी बन चुनावी मैदान में हैं। यहां त्रिकोणीय मुकाबला। यहां कांग्रेस के दिलीप चौधरी तो भाजपा के अविनाश गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं।


3. पुष्पेन्द्र राणावत : वर्तमान राज्य मंत्री। पाली जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। यहां कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। एनसीपी से उम्मेदसिंह चम्पावत मैदान में है।


4. कमसा मेघवाल : वर्तमान राज्य मंत्री। भोपालगढ़ आरक्षित सीट से दो बार लगातार विधायक हैं। इस बार उनके सामने कांग्रेस के पुराने नेता व पूर्व विधायक भंवर बलाई मैदान में है। यहां रालोपा के पुखराज गर्ग मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।


5. ओटाराम देवासी: वर्तमान मंत्री। सिरोही से भाजपा प्रत्याशी। कांग्रेस से जीवाराम आर्य मैदान में। यहां से कांग्रेस के बागी संयम लोढा मैदान में होने से मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।


पूर्व मंत्री

1-लक्ष्मीनारायण दवे: ये पूर्व मंत्री रहे हैं। पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन सीट से टिकट मांगा। नहीं मिला तो बागी बन मैदान में। कांग्रेस से जस्साराम राठौड़ और भाजपा से केसाराम चौधरी चुनावी रण में है। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक खुशवीर सिंह भी मैदान में। ऐसे में यहां चतुष्कोणीय मुकाबला बना हुआ है।


2-जोगेश्वर गर्ग: पूर्व मंत्री रहे हैं। वर्तमान में जालोर से भाजपा प्रत्याशी। यहां कांग्रेस की मंजू मेघवाल चुनाव लड़ रही हैं।


3. हेमाराम चौधरी: पूर्व मंत्री रहे हैं। कांग्रेस ने इन्हें गुडामलानी से उतारा है। भाजपा से लादूराम विश्नोई मैदान में है।


4-अमीन खां- पूर्व मंत्री। कांग्रेस ने इन्हें शिव विधानसभा क्षेत्र से उतारा है। भाजपा से खंगारसिंह मैदान में। शिव से विधायक मानवेन्द्र सिंह अब कांग्रेस के टिकट पर झालरापाटन से चुनावी रण में उतरे हैं। इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दौरा कर माहौल बना रही है।


5. अर्जुनलाल गर्ग - पूर्व मंत्री। बिलाड़ा आरक्षित सीट से लगातार दो बार जीत चुके हैं। तीसरी बार मैदान में है। इनके सामने पुराने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के हीराराम मेघवाल है। त्रिकोणीय मुकाबले के लिए कांग्रेस के बागी रिटायर्ड आईपीएस विजेन्द्र झाला रालोपा के टिकट पर मैदान में है।

वर्तमान सांसद
-कर्नल सोनाराम: बाड़मेर से वर्तमान सांसद हैं। इन्हें भाजपा ने बाड़मेर से टिकट दिया है। यहां से कांग्रेस के मेवाराम जैन मैदान में हैं। जैन ने पिछले चुनाव में मोदी लहर में भी अपनी सीट बचा ली थी।


पूर्व संासद

-हरीश चौधरी: ये बाड़मेर से पूर्व सांसद रहे हैं। कांग्रेस ने इन्हें बायतू से उतारा है। भाजपा के कैलाश चौधरी से मुकाबला है।

दिग्गज परिवार
-दिव्या मदेरणा व महेन्द्र विश्नोई: ये दोनों जोधपुर के राजनीतिक दिग्गज परिवारों से जुड़े हैं। ओसियां से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा जहां परसराम मदेरणा की पोती हैं, वहीं लूणी से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र विश्नोई, दिग्गज नेता रामसिंह विश्नोई के पोते हैं। कांग्रेस ने पिछली बार भी मदेरणा व विश्नोई परिवार के सदस्यों को टिकट दिए थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग