
16 साल की बालिका से एक साल तक करता रहा यौन शोषण, फिर सोशल मीडिया पर वायरल दी तस्वीरें
जोधपुर
जिले के एक गांव में पड़ोसी युवक ने किशोरी से Rape के बाद अश्लील फोटो खींच लिए और उसे ब्लैकमेल कर एक साल तक sexual harassment किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया में Viral भी कर दिए। इस पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। इस पर परिजनों ने मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी सोलह साल की पुत्री से बलात्कार, यौन शोषण और अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोप लगाकर पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। आराेप है कि करीब एक साल पहले पीड़िता को घर में अकेला देख घर में घुसे आरोपी ने बलात्कार किया। उसने किशोरी के अश्लील फोटो भी खींच लिए। जिसके आधार पर Blackmail कर वह किशोरी का लगातार यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। इसका पता लगने पर पीड़िता ने परिजन को आपबीती बताई। परिजनों ने थाने पहुंचकर बलात्कार, यौन शोषण व अश्लील फोटो वायरल करने का मामला दर्ज कराया। आइटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी को जांच सौंपी गई है। फिलहाल आरोपी पकड़ में नहीं आया है।
गायब किशोरी 34 माह बाद फुटपाथ पर मिली
जोधपुर। पुलिस मुख्यालय की ओर से चल रहे ऑपरेशन मिलाप-3 के तहत मानव तस्करी विरोधी यूनिट (पूर्व) ने मण्डोर थाना क्षेत्र में राजकीय बालिका गृह से 34 महीने पहले गायब होने वाली एक किशोरी को ब्यावर से ढूंढ निकाला।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मानव तस्करी विरोधी यूनिट) निशांत भारद्वाज ने बताया कि अजमेर में ब्यावर निवासी एक किशोरी मई 2019 में राजकीय बालिका गृह से गायब हो गई थी। तलाश के बावजूद उसके न मिलने पर मण्डोर थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआइआर दर्ज कराई गई थी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया था। इस बीच, ऑपरेशन मिलाप-3 के तहत उसकी तलाश के फिर प्रयास शुरू किए गए। एएसआइ शेषाराम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गिरधारीसिंह, कांस्टेबल रामपाल, संजू व महेन्द्रसिंह को उसके ब्यावर में होने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां तलाशी ली तो फुटपाथ पर झुग्गी झोंपड़ी में मिली गई। वह बालिग हो चुकी थी। पुलिस उसे दस्तयाब कर जोधपुर लाई और मण्डोर थाना पुलिस को सौंपा।
Published on:
22 Mar 2022 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
